खरगोन में मजदूरों से भरा पिकअप पलटा, 27 घायल

Author Picture
By Desk Input Published On: December 26, 2024

खरगोन। खरगोन जिले के मंडलेश्वर थाना क्षेत्र के जामगेट पर बुधवार को रात 8 बजे मजदूरों से भरा पिकअप वाहन पलट गया। इसमें 27 लोग घायल हुए हैं। मामले में एसपी धर्मराज मीना मौके पर पहुंचे। घायलों को मंडलेश्वर अस्पताल लाया गया।

जानकारी के अनुसार मजदूर प्याज लगाकर महू के बडगौंदा थाने के नहारखेडा गांव से अपने घर मण्डलेश्वर थाने के भुदरी और रामदड गांव लौट रहे थे। वाहन का ब्रेक फेल होने से वह पलट गया। पेट्रोलिंग कर लौट रहे एसपी धर्मराज मीना मौके पर पहुंचे।

सभी घायलों को एम्बुलेंस, प्राइवेट वाहनों और खुद के वाहन से एसपी ने मंडलेश्वर अस्पताल पहुंचाया। सभी घायल खतरे बाहर हैं और इनका उपचार किया जा रहा है।