बड़ी ख़बर: फ़रार यूपी गैंगस्टर विकास दुबे, मध्य प्रदेश के उज्जैन में गिरफ्तार

Author Picture
By MPSAMACHAR Published On: July 9, 2020
Absconding UP gangster Vikas Dubey, arrested in Ujjain, Madhya Pradesh

पिछले सप्ताह आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपी उत्तर प्रदेश के गैंगस्टर विकास दुबे को तीन राज्यों में पुलिस द्वारा लगभग एक सप्ताह तक पीछा करने के बाद मध्य प्रदेश के उज्जैन में पकड़ा लिया गया है। विकास दुबे को उसी समय पकड़ा गया , जिस समय यूपी में अलग-अलग मुठभेड़ों में उसके दो सहयोगी मारे गए थे। उसका सबसे करीबी सहयोगी, अमन दुबे, कल मारा गया था।

एक अधिकारी ने बताया कि, विकास दुबे को लगभग 8 बजे एक मंदिर में देखा गया था। एक स्थानीय दुकानदार ने कथित तौर पर पुलिस को सूचना दी। जब वह मंदिर से बाहर आया, तो सुरक्षा गार्डों ने उससे पूछताछ की। उसने एक फर्जी आईडी कार्ड दिखाया और इसके बाद वह झगड़ने लगा। गार्ड्स उसे पुलिस के पास ले गए।

शुक्रवार को कानपुर के चौबेपुर इलाके के बिकरू गाँव में विकास दुबे को गिरफ्तार करने के लिए गई पुलिस की एक बड़ी टीम में शामिल आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी गई थी।

हत्याकांड के बाद कुख्यात गैंगस्टर फरार हो गया। जिसके बाद बड़े पैमाने पर विकाश दुबे को पकड़ने का अभियान चलाया गया और उस पर इनाम 5 लाख रुपये तक इनाम रखा गया।

विकाश दुबे हत्या, अपहरण, जबरन वसूली और दंगाई सहित 60 आपराधिक मामलों में आरोपित है।