पिता के एक्सीडेंट की झूठी कहानी सुनाकर छात्रा से होटल में ले जाकर दुष्कर्म

Author Picture
By Sharma Published On: June 9, 2021
raped

ग्वालियर। शहर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के रामाजी का पुरा में रहने वाली कक्षा 12 की एक छात्रा के साथ के पड़ोसी ने होटल में ले जाकर दुष्कर्म कर दिया। छात्रा कुछ समय पहले बाजार के लिए जा रही थी तभी युवक विक्की पटेल उसे मिला और कहा ,कि उसके पिता का यानी लड़की के पिता का एक्सीडेंट हो गया है। यह सुन लड़की उसकी बाइक पर बैठ गई। लेकिन लड़की को विक्की अस्पताल ना ले जाते हुए होटल ले गया।

लड़की को युवक कोतवाली थाना क्षेत्र के स्टार होटल में ले गया। जहां बातों में उलझा कर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। छात्रा को युवक ने धमकाया कि यदि उसने इस मामले में शिकायत की तो वह उसे जिंदा नहीं छोड़ेगा। डरी सहमी छात्रा कुछ समय तक चुप्पी साधे रही। आखिरकार उसने परिजनों को पूरी घटना से अवगत कराया। परिजन के साथ लड़की पुलिस थाने पहुंची और आरोपी विक्की पटेल के खिलाफ पॉस्को एक्ट दुष्कर्म छेड़खानी और अपहरण जैसी संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज करवाया।

बहोड़ापुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है फिलहाल लड़की 18 साल की बताई गई है। लेकिन उसने घटना 3 महीने पुरानी बताई है। यानी फरवरी महीने में यह घटना उसके साथ घटित हुई थी। जब वह नाबालिग थी। पुलिस ने अब बालिग और नाबालिग में सच्चाई का पता करने के लिए लड़की के स्कूल के सर्टिफिकेट से उसकी जन्मतिथि निकालने की कोशिश शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है और लड़की का मेडिकल भी कराया गया है।