कार्यसमिति की बैठक के बाद मंडल की तर्ज पर इखढ बूथ लेवल ,SC- ST को लेकर BJP का नया प्लेन

Author Picture
By Sharma Published On: June 27, 2021

भोपाल : मध्यप्रदेश SC- ST कैटेगरी के लोगों को साधने के लिए भाजपा जल्द ही अपने संगठनात्मक व्यवस्था में बदलाव करने जा रही है। यह बदलाव दोनों ही वर्गों के लिए काम करने वाले मोर्चा पदाधिकारियों के मामले में होगा। भाजपा प्रदेश के सभी 65 हजार बूथों पर जिला और मंडल मोर्चा की तर्ज पर बूथ स्तर का अजा-अजजा मोर्चा बनाएगी। इसमें स्थानीय युवाओं को पदाधिकारी बनाया जाएगा। इसके साथ ही इनके हर सामाजिक कार्यक्रमों से पार्टी को जोड़कर इस वर्ग का अपनापन हासिल करेगी। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के बाद भाजपा ने शुक्रवार को पूरा दिन अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के हित में किए जाने वाले कामों पर मंथन किया है। इस मंथन में जो खास बात सामने आई है वह यह है कि संगठन स्तर पर पार्टी अजा-अजजा मोर्चा में एक नया कैडर तैयार करेगी।

यह कैडर बूथ स्तर का मोर्चा संगठन होगा, जिसमें बूथ क्षेत्र में रहने वाले इन वर्गों के लोगों को उसी तरह अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और अन्य पदों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी जैसे मंडल और जिला स्तरीय मोर्चा पदाधिकारी बनाए जाते हैं। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने यह आंकलन किया है कि यह दोनों ही वर्ग ये तो मानते हैं कि भाजपा अच्छी है पर यह नहीं मानते कि भाजपा अपनी है। इसीलिए 2023 के चुनाव के पहले यह काम करने का निर्णय लिया गया है कि 80 से अधिक सीटों विधानसभा सीटों और प्रदेश की कुल आबादी में खासा दखल रखने वाले इस वर्ग को पूरी तरह भाजपा का बनाया जाएगा।