अलर्ट जारी : मध्यप्रदेश के 6 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन जिलों में दिख रहें आसार

Author Picture
By MPSAMACHAR Published On: June 23, 2020

भोपाल :- मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मंगलवार देर रात को गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं, छह अन्य संभाग, शहडोल, रीवा, मंडला, बालाघाट, होशंगाबाद, उज्जैन के जिलों में भी भारी बारिश हो सकती है। इसके लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी कर दिया है। इधर, भोपाल में एक बार फिर तेज हवाओं के साथ सोमवार रात हल्की बौछारें भी पड़ी हैं।

रविवार रात शुरू हुई बारिश के बाद सुबह तक शहर में 36.5 मिमी पानी गिर गया हैं। इसके कारण रात के तापमान में भी 1 डिग्री सेल्सियस की कमी आई हैं। रात का तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा हैं। वहीं अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया हैं।

भोपाल शहर में अब तक कुल 337.5 मिमी पानी गिर चुका है। यह सामान्य बारिश से 382 प्रतिशत अधिक है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में बारिश की संभावना जताई है। इंदौर ग्वालियर और चंबल संभागों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ पानी गिरने की संभावना है।

मौसम विज्ञानी एके शुक्ला ने बताया कि मानसून फिर से सक्रिय होने वाला है। उड़ीसा और पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपरी हिस्से में एक सिस्टम विकसित हुआ है। जो मंगलवार को भोपाल, इंदौर सहित अन्य जिलों में आमद देगा। इसकी वजह से अगामी तीन दिनों तक तेज बारिश होने के आसार दिख रहें हैं।