अंबिका सोनी ने CM बनने से किया इनकार, कांग्रेस विधायक दल की बैठक रद्द

Author Picture
By Sharma Published On: September 19, 2021

चंड़ीगढ़ | पंजाब में कांग्रेस पार्टी में आपसी फूट व कलह थम नहीं रही है। मुख्यमंत्री पद के नाम पर सहमति नहीं होने के बाद आज होने वाली विधायक दल की बैठक को टाल दिया गया है। पंजाब कांग्रेस के महासचिव प्रगट सिंह ने मीडिया को यह जानकारी दी है। कांग्रेस पार्टी अब सबसे पहले मुख्यमंत्री पद के नाम पर एकजुटता बनाने की कोशिश कर रही है, उसके बाद सोमवार को विधायक दल की बैठक बुलाई जा सकती है।

पंजाब में नए मुख्यमंत्री के रूप में जिन नामों की चर्चा चल रही है, उसमें पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़, पूर्व मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा और राज्यसभा सदस्य प्रताप सिंह बाजवा के नाम चर्चा में है। इसके अलावा अंबिका सोनी ने खुद ही मुख्यमंत्री बनने से इनकार कर दिया है।

इस पंजाब की सियासत को लेकर राहुल गांधी के घर देर रात तक बैठकों का दौर चलता रहा। बैठक में कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल और अंबिका सोनी भी शामिल थे। पंजाब के नए मुख्यमंत्री के रूप में सुनील जाखड़ ने नाम पर कई विधायकों ने एतराज जताया है, जिस पर भी चर्चा हुई।