शहर में तमंचे के टशन का एक और वीडियो वायरल, पुलिस युवक की तलाश में जुटी

Author Picture
By Sharma Published On: April 2, 2021

ग्वालियर। शहर में अवैध हथियारों का चलन और रसूख जमाने के चक्कर में हथियारों से हर्ष फायरिंग और उन्हें दिखाने का टशन युवकों का नया ट्रेंड बनता जा रहा है। ऐसा ही एक वीडियो शहर में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें थाटीपुर इलाके का एक युवक ने इंस्टाग्राम पर बनी खुुद की आईडी पर देसी कट्टे को लोड करते हुए वीडियो बनाकर अपलोड किया है, जिसके बाद पुलिस केेे कान खड़े हो गए हैं और वह संबंधित युवक की तलाश कर रही है|

जानकारी के मुताबिक मुरार के थाटीपुर क्षेत्र का रहने वाले एक युवक रंजीत ठाकुर का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर “शेर पुत्र” नाम से आईडी चलता हैै। जिसमें इन दिनोंं उसके द्वारा देसी कट्टे को लोड करने का वीडियो डाला गया है। जिसकेे बाद सब तरफ़ चर्चा शुरू हो गई है। शहर केे युवाओं में हथियारोंं के साथ वीडियो बनाने का ट्रेंड लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे पहले भी जिले के ग्रामीण और शहरी इलाकों से आधा दर्जन ऐसे वीडियो सामने आ चुके हैं। जिनमें या,तो युवक हाथ में हथियार लेकर फोटो खिंचा रहे हैं या फिर हाथ में तमंचा लेकर हर्ष फायरिंग के साथ जन्मदिन मना रहे हैं। फिलहाल वीडियो में दिख रहे युवक रंजीत ठाकुर की पुलिस तलाश कर रही है।