ASI ने अज्ञात कारणों के चलते लगाई फांसी

Author Picture
By Sharma Published On: December 17, 2022

मंदसौर। मंदसौर जिले के भानपुरा थाने के एसआई अशोक शुक्ला ने शाम 7:00 बजे अज्ञात कारणों से नाहर नर्सिंग होम के सामने धनोतिया निवास पर अपने कमरे में फांसी लगा ली। एसआई शुक्ला पूर्व में गरोठ थाने के बोलिया पुलिस सहायता केंद्र में थे। भानपुरा थाने में उन्हें 15 दिन ही हुए हैं।

 

अशोक शुक्ला पहले सेना में थे। सेना से फिर पुलिस विभाग में आए। उनकी उम्र लगभग 50 वर्ष बताई जा रही है। गरोठ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र तानेकर और एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। परिजनों को सूचना देने के बाद परिजन घटनास्थल पर उत्तर प्रदेश से रवाना हो गए हैं। हाल फिलहाल इस मामले में आला अधिकारी खुलकर जवाब नहीं दे रहे हैं। सुसाइड के कारणों का हाल फिलहाल कोई पता नहीं चला है।