छत्तीसगढ़ में आज भी नहीं खुलेंगे बैंक, निजीकरण के खिलाफ कर्मचारी उठाएंगे आवाज

Author Picture
By Sharma Published On: March 16, 2021

रायपुर। निजीकरण सहित अन्य मांगों को लेकर बैंक कर्मियों की हड़ताल का आज दूसरा दिन है। आज भी बैंक कर्मी अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद करेंगे। वहीं बैंक में कामकाज अब सीधे बुधवार से शुरू होगा।

इसे पहले शनिवार और रविवार को छुट्टी होने से बैंक बन्द थे और दो दिन की हड़ताल के कारण कामकाज नहीं हुआ। हड़ताल के पहले दिन सोमवार को ही शहर के कई एटीएम में कैश की कमी देखने को मिली।

हालांकि बैंक प्रबंधन ने दावा किया था की एटीएम की सुविधा सुचारू रूप से जारी रहेगी, कैश की कमी नहीं होने दी जाएगी। लेकिन एसा नहीं हुआ। लोगों को एटीएम से कैश निकालने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा+