रेस्टोरेंट में खाना खा रहे तो रहे सावधान, कर्मचारी पैरो से गूथ रहा आटा, वीडियो वायरल

Author Picture
By Sharma Published On: April 12, 2023

सतना। मध्यप्रदेश के सतना में एक रेस्टोरेंट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। जिसमें रेस्टोरेंट का एक कर्मचारी अपने पैरों से आटा गूथते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य विभाग हरकत में आया और होटल में छापामार कार्यवाही की गई। यही नहीं इस बात की खबर लगते ही आसपास के लोगों ने भी होटल पहुंचकर जमकर हंगामा किया। होटल संचालक को होटल बंद करने की चेतावनी दी है।

 

आपको बता दें कि यह वीडियो सतना-पन्ना रोड स्थित दीपांशी चौपाटी नामक रेस्टोरेंट्स का है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि होटल का कर्मचारी किस तरह से खाद्य नियमों की धज्जियां उड़ा रहा है और पैरों से आटे को गूथ रहा है। बाद में इसी आटे से बनी खाद्य सामग्री लोगों को नाश्ते के रूप में यहां परोसा जाता है। खाद विभाग की टीम ने रेस्टोरेंट में बनी तमाम खाद्य सामग्रियों की सैंपलिंग कर जांच के लिए भेजी है। खाद विभाग के अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जिसके लिए होटल संचालक को नोटिस भेजा जाएगा। इसके पश्चात अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

https://twitter.com/MPSamachar_in/status/1646137098297278464?s=20