Bhopal love jihad: भोपाल में लव जिहाद गैंग की हैवानियत का खुलासा! पीड़िता बहनों की हिम्मत ने खोले पूरे शहर के राज़

Author Picture
By Sharma Published On: June 13, 2025
MP News: भोपाल में लव जिहाद गैंग की हैवानियत का खुलासा! पीड़िता बहनों की हिम्मत ने खोले पूरे शहर के राज़

Bhopal love jihad: भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र के पास स्थित एक निजी कॉलेज की छात्राओं के साथ दोस्ती के नाम पर फंसा कर रेप और ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी युवकों ने लड़कियों के साथ न केवल शारीरिक शोषण किया बल्कि हिन्दू धर्म के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए धर्म परिवर्तन का दबाव भी बनाया। इस मामले में पीड़िता बहनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई जिसके आधार पर पुलिस ने चालान पेश किया है।

फरहान और साहिल ने बनाया था रेप का गैंग

बेहद चौंकाने वाले इस मामले में फरहान खान और उसके साथी साहिल ने पीड़िता बहनों को प्रेमजाल में फंसाकर उनके साथ बारी-बारी से बलात्कार किया। फरहान ने पहले बड़ी बहन को झांसा देकर कॉलेज के एक छात्र हमीद के कमरे में दुष्कर्म किया फिर साहिल ने भी उसका शोषण किया। इन युवकों ने ब्लैकमेलिंग के लिए अश्लील वीडियो भी बनाए और उन्हें वायरल करने की धमकी दी। दोनों आरोपी छात्राओं को नबी़ल और अबरार जैसे अन्य साथियों के कमरों में भी ले जाते थे जहां उनके साथ लगातार बलात्कार किया जाता था।

MP News: भोपाल में लव जिहाद गैंग की हैवानियत का खुलासा! पीड़िता बहनों की हिम्मत ने खोले पूरे शहर के राज़

छोटी बहन के साथ भी हुई हैवानियत की हदें पार

एक दिन साहिल ने बड़ी बहन को जबरन अपने कमरे में बुलाया लेकिन उसके न आने पर वह खुद पीड़िता के किराए के कमरे में पहुंच गया। वहां बड़ी बहन की गैरमौजूदगी में उसने उसकी नाबालिग छोटी बहन के साथ बलात्कार किया और अश्लील वीडियो बना डाली। बाद में यह वीडियो फरहान को सौंप दी गई जो इस गैंग का मास्टरमाइंड था। फरहान ने उसी वीडियो से ब्लैकमेल कर छोटी बहन के साथ भी रेप किया और धमकी दी कि वह यह वीडियो उसके माता-पिता को भेज देगा।

इंदौर में भी पीछा कर पहुंचा फरहान

बड़ी बहन ने जब इस हैवानियत के बारे में जाना तो उसने अपनी छोटी बहन को इंदौर पढ़ाई के लिए भेज दिया लेकिन फरहान वहां भी पहुंच गया और पीड़िता के कमरे में हंगामा किया। इंदौर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो दोनों बहनें वापस भोपाल आईं और 12 अप्रैल को बागसेवनिया थाने में रेप ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन जैसे गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई। इसके बाद इस पूरे केस की परतें खुलती चली गईं और कई और छात्राओं ने भी इसी गैंग के खिलाफ शिकायत की।

एसआईटी जांच में चौंकाने वाले खुलासे और कोर्ट में हंगामा

भोपाल पुलिस की एसआईटी ने इस केस में 240 पन्नों का चालान पेश किया जिसमें 57 गवाहों को शामिल किया गया है। पीड़िताओं के बयान मेडिकल रिपोर्ट अश्लील वीडियो और फॉरेंसिक रिपोर्ट्स सबूत के तौर पर पेश की गई हैं। पुलिस ने अब तक छह मामलों में कार्यवाही की है जिसमें फरहान साहिल साद नबील और अली खान गिरफ्तार हो चुके हैं जबकि कोलकाता निवासी अबरार फरार है। कोर्ट में पेशी के दौरान वकीलों ने आरोपियों की जमकर पिटाई कर दी। तीन मई को फरहान को पुलिस एनकाउंटर में पैर में गोली भी मारी गई जब वह एक सब-इंस्पेक्टर की सर्विस रिवॉल्वर छीनने की कोशिश कर रहा था।