भूपेंद्र पटेल ने ली गुजरात CM पद की शपथ, शपथ ग्रहण में शामिल हुए रूपाणी समेत तमाम नेता

Author Picture
By Sharma Published On: September 13, 2021

नई दिल्ली। भूपेंद्र पटेल आज गुजरात के मुख्यमंत्री बन गए हैं। इस दौरान राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।इस समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल समेत बीजेपी के तमाम नेता शामिल हुए। इसके साथ ही मध्य प्रदेश, गोवा, हरियाणा के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए। पार्टी संगठन के साथ चर्चा के बाद उसके अगले 1-2 दिन में मंत्रियों के नामों की घोषणा होगी।