उपचुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, यह विधायक हुए बीजेपी में शामिल 

Author Picture
By Sharma Published On: October 24, 2021

भोपाल। खंडवा संसदीय क्षेत्र सहित पृथ्वीपुर, जोबट और रैगांव विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के मतदान से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। बड़वाह से कांग्रेस विधायक सचिन बिरला बीजेपी में शामिल हो गए है। इसके पहले पूर्व विधायक सुलोचना रावत ने पुत्र विशाल रावत के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। पार्टी ने उन्हें जोबट विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया है।

बात दे भाजपा ने उपचुनाव में जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। सीएम शिवराज और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा पूरी टीम के साथ मोर्चे पर डटे हैं तो नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह प्रबंधन की कमान संभाले हुए हैं। कांग्रेस विधायक कलावति भूरिया के निधन की वजह से रिक्त जोबट विधानसभा सीट पर जीत हासिल करने के लिए कांग्रेस की पूर्व विधायक सुलोचना रावत को प्रत्याशी बनाकर दांव लगाया है।

अब कांग्रेस को बड़वाह विधानसभा क्षेत्र से विधायक सचिन बिरला के भाजपा में जाने से एक और बड़ा झटका दिया है। खंडवा संसदीय क्षेत्र में आने वाले बड़वाह विधानसभा क्षेत्र में सचिन का काफी प्रभाव है।