मोदी कैबिनेट विस्तार से पहले बड़ा फेरबदल, MP के नए राज्यपाल बने मंगूभाई छगनभाई पटेल

Author Picture
By Sharma Published On: July 6, 2021

भोपाल। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्य प्रदेश का नया राज्यपाल बनाया है। इनके पहले आनंदीबेन पटेल उत्तर प्रदेश के साथ मध्य प्रदेश के राज्यपाल पद पर थीं। एमपी के 19वें राज्यपाल बने मंगू भाई पटेल गुजरात के नवसारी से पांच बार और एक बार दूसरे क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं।

मोदी कैबिनेट में वन एवं पर्यावरण मंत्री भी रहे हैं। वे दक्षिण गुजरात से प्रमुख आदिवासी नेता रहे हैं। गुजरात में भाजपा को मजबूत करने के लिए भी मंगूभाई पटेल को जाना जाता है। वे 2014 में गुजरात विधानसभा के कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। 2013 में उन्हें गुजरात विधानसभा का डिप्टी स्पीकर भी बनाया गया था। नवसारी जिले में उनकी गांडेवी विधानसभा सीट रही है। वहीं मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य और केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है।