बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है आज

Author Picture
By Sharma Published On: September 25, 2020
election commission

चुनाव आयोग बिहार विधानसभा चुनाव  की तारीखों की घोषणा आज कर सकता है, चुनाव आयोग आज दोपहर साढ़े 12 बजे घोषणा करने जा रहा है। 

बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 29 नवम्बर को समाप्त हो जाएगा. ऐसे में इस बार दीपावली से पहले विधान सभा का गठन किया जा सकता है. माना जा रहा है कि आज होने वाली प्रेस वार्ता में बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत घोषणा हो सकती है. सूत्रों का कहना है कि बिहार में तीन चरण में चुनाव हो सकते हैं. जबकि पिछली बार पांच चरणों में चुनाव हुए थे। 

कोरोना संकट के कारण पहले तो विधानसभा चुनाव कराने का विरोध सभी विपक्षी पार्टियों ने किया था, लेकिन जब निर्वाचन आयोग ने दृढ़ता से कहा कि चुनाव तय समय पर ही होंगे तो सब तैयारियों में जुटे हुए हैं. कोविड-19 का संकट आने के बाद ये पहला चुनाव होगा. ऐसे में सामाजिक दूरी रखना और मतदान के सुचारू ढंग से पूरा करवाना आयोग के लिए एक बड़ी चुनौती रहेगा। 

और भी पढ़े : https://mpsamachar.in/