महिला मजिस्ट्रेट की कार से बाइक टकराई, तीन की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Author Picture
By Desk Input Published On: January 3, 2025

शहडोल। शहडोल के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के उफरी गांव में बीती रात महिला मजिस्ट्रेट की कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। बाइक में सवार दो सगे भाइयों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ था और इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।

घायलों की पहचान रामकरण (55), ईश्वरदीन (62) और संतोष सिंह के रूप में हुई है, जो सभी बड़ी गिरुई गांव के निवासी थे। वे बाइक पर घर लौट रहे थे, तभी सामने से आई तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद, एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरे को अस्पताल ले जाते समय चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। संतोष सिंह की हालत गंभीर थी, उसे भर्ती किया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा और मामले की जांच शुरू की। थाना प्रभारी अरुण कुमार पांडेय ने बताया कि मृतक रामकरण और ईश्वरदीन सगे भाई थे और बाइक चालक संतोष सिंह उनके साथ था। महिला मजिस्ट्रेट की कार का चालक घटना के बाद फरार हो गया। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।