चुनाव की तैयारियों में लगी बीजेपी

Author Picture
By Sharma Published On: August 30, 2020
BJP

ग्वालियर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद  विष्णुदत्त शर्मा उपचुनाव की तैयारियां अपने गृह नगर मुरैना से शुरू कर रहे है। इसके लिए वे रविवार को मुरैना पहुंचे और यहां पर दिन भर केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के साथ कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक लेंगे, ताकि उनमें चुनावी का संचार कर सकें। मुरैना जाने से पहले ग्वालियर में चुनिंदा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से बात की तथा जल्द ही ग्वालियर में भी चुनावी शंखनाद करने की बात कही। भोपाल से आए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त  शर्मा ने रात्रि विश्राम के बाद रविवार की सुबह सर्किट हाउस पर चुनिंदा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से चर्चा की। बातचीत में निकल कर आया है कि वे मुरैना से चुनावी तैयारियों का आगाज कर रहे हैं और दो दिवसीय कार्यक्रम में मुरैना व भिण्ड के साथ ही ग्वालियर में भी पदाधिकारियों की बैठक लेकर चुनावी तैयारियों को गति देंगे। इन बैठकों के बाद अंचल में चुनावी गतिविधियाँ तेज हो जाएंगी।