भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी और नंबर वन पार्टी – नरेन्द्र सिंह तोमर

Author Picture
By Sharma Published On: September 7, 2020
Narendra tomar

दतिया। हमने वह समय भी देखा है जब दतिया में ही भाजपा कार्यालय बनाने के लिए किराये से मकान भी नही मिलता था। कार्यकर्ताओं के कठोर परिश्रम और मेहनत से जिस तरह भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी और नंबर वन पार्टी है उसी तरह कार्यालय भी नम्बर वन होगा। ये केवल भाजपा कार्यालय नहीं बल्कि जिले के हर गरीब, मजदूर और परेशान व्यक्ति की पीड़ा हरने वाला होगा। यह बात केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने दतिया में ग्वालियर -झांसी नेशनल हाईवे पर आयोजित भाजपा कार्यालय के भूमिपूजन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में एकरूपता है। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कहा था कि देश मे दो निशान, दो विधान नही चल सकते। देश कांग्रेस मुक्त की तरफ बढ़ रहा है। भूमिपूजन कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, प्रदेश के ग्रह, जेल, संसदीय कार्य एवं विधि विधायी मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा, संगठन मंत्री सुहास भगत, भिंड दतिया सांसद श्रीमती संध्या राय, प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत का सम्मान
किया गया।

कार्यकर्ता सदैव लोगों की सेवा के लिए समर्पित रहता है

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष बीड़ी शर्मा ने कहा कि भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा संगठन है। भाजपा का कार्यकर्ता हमेशा लोगों की सेवा में समर्पित रहता है। कोरोना काल के समय जब देश संकट से जूझ रहा था तब राष्ट्रीय अध्यक्ष के आव्हान पर हर कार्यकर्ता गरीब मजदूर के लिए सड़क पर खड़ा हुआ और पूरी मेहनत से सेवा कर सामाजिक भूमिका निभाई।

सबसे भव्य होगा दतिया का भाजपा कार्यालय: मिश्रा

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कार्यक्रम में कहा कि ये कार्यालय जिस जमीन पर बन रहा है वह भाजपा कार्यालय के नाम से रजिस्टर्ड है। इसके निर्माण में पैसा भी भाजपा खर्च कर रही है। अगर किसी भी व्यक्ति से इसके निर्माण के लिए चंदे की मांग की जाती है तो मुझसे शिकायत करें। इसके लिए समिति बनी है समिति में पूर्व विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष शामिल हैं। निर्माण कार्य की किसी भी जानकारी के लिए समिति के सदस्यों से सीधे संपर्क कर सकते हैं।