भाजपा विधायक ने बेटी की शादी में कोरोना नियम उड़ाईं जमकर धज्जियां

Author Picture
By Sharma Published On: June 1, 2021

पुणे। कोरोना की दूसरी लहर ने देश में किस तरह तबाही मचाई ये सब को पता है। चारों तरफ मौत की खबरों ने लोगों की नींद उड़ा दिया। कोई दवाई के लिए तो कोई बेड के लिए रोते बिलखते हुए नजर आया। इस भयावह स्थिति के बाद भी लोग सुधर नहीं रहे हैं। आम आदमी के साथ-साथ अब नेता अधिकारी भी कोरोना को मजाक बना लिया है।

जानकारी के अनुसार रविवार को विवाह से पहले की विधि को संपन्न करने के लिए भीड़ जुटाई गई और कोरोना नियमों की जो धज्जियां उड़ाई गईं। वहीं इससे जुड़ा वीडियो वायरल हो गया। इस वीडिया में विधायक तो विधायक उनके साथ पिंपरी-चिंचवड महापालिका के अधिकारी सुनील बेलगावकर भी स्टेप बाइ स्टेप मिलाकर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यानी नेता और अधिकारी दोनों डांस करते हुए इतने जोश में दिख रहे हैं कि कोरोना नियमों को पालन करने का उन्हें कोई होश नहीं है।