BJP विधायक की कार ने दो लोगों को कुचला, दोनों की दर्दनाक मौत

Author Picture
By Sharma Published On: December 14, 2020
Former minister

ठाणे  महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण में रविवार को दोपहिया वाहन के एक कार की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई, उस कार में मुरबाद के भाजपा विधायक किशन कथोरे यात्रा कर रहे थे। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कल्याण तालुका थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना रात आठ बजे के आसपास रायते- अंबरनाथ रोड पर वाहुली गांव के पास हुई। घटना में विधायक और उनके अंगरक्षक को भी चोटें आईं।

उन्होंने बताया, ‘दुर्घटना में एक पुरुष और एक महिला की मौत हो गई, हालांकि उनके नाम और अन्य विवरण तत्काल उपलब्ध नहीं हैं। वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।’’

घटना के बारे में और जानकारी अभी नहीं आई है।

Daily Update के लिए अभी डाउनलोड करे : MP samachar का मोबाइल एप