BJP सांसद प्रज्ञा ठाकुर  के बंगले का पूरा स्टाफ कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

Author Picture
By Sharma Published On: May 1, 2021

भोपाल. बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बंगले का पूरा स्टाफ कोरोना पॉजिटिव हो गया है. साध्वी ने ट्वीट कर सभी से सावधानी बरतने की अपील की है. उन्होंने स्टाफ से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है

सांसद प्रज्ञा ने ट्वीट किया- ‘मेरे भोपाल आवास 74 बंगले पर सभी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं. कुछ लोग हॉस्पिटल में हैं और कुछ आवास पर ही क्वारंटीन हैं. मुझे आप सबकी चिंता है. मैं आपके लिए सदैव सेवा में तत्पर हूं. अनावश्यक घर से ना निकलें स्वस्थ रहें अपने, अपनों के लिए. मास्क लगाएं वेक्सीन लगवाएं सुरक्षित रहें|