बीजेपी अध्यक्ष की पत्नी ने किया सुसाइड,ये था मामला 

Author Picture
By Sharma Published On: December 14, 2021

जबलपुर। जबलपुर में बीजेपी के रानी दुर्गावती मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सोनी की 32 वर्षीय पत्नी संगीता सैनी ने फंदे से झूल कर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाते हुए जांच में लिया है।

मदनमहल पुलिस के मुताबिक मदन महल कालीमठ सुदामा नगर कैलाश चक्की के पास रहने वाले सुरेंद्र सोनी बीजेपी के मंडल अध्यक्ष हैं। 12 साल पहले संगीता सैनी से उनकी शादी हुई थी। शादी के बाद से ही पति-पत्नी में छोटी-छोटी बातों पर विवाद होने लगा था। पत्नी-पत्नी के बीच तलाक तक की नौबत आ चुकी थी।

सोमवार 13 दिसंबर की शाम 5.30 बजे के लगभग संगीता कमरे में पंखे में चुनरी का फंदा लगाकर झूल गई। परिजनों ने संगीता को फंदे से लटका देखा तो मदनमहल पुलिस को खबर दी। पुलिस ने एफएसएल टीम की मौजूदगी में शव को फंदे से उतारकर पीएम के लिए भिजवाया। पुलिस ने संगीता के मायके वालों को खबर भिजवा दी है। मायके वालों ने पति सुरेंद्र सहित अन्य पर संगीता को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण जांच में लिया है।