भाजपा का बड़ा संगठनात्मक प्लान 18 जिलों में बनेंगे आधुनिक दफ्तर क्या बदलेगी प्रदेश की राजनीति की तस्वीर.

Author Picture
By Input Published On: April 2, 2026
भाजपा का बड़ा संगठनात्मक प्लान 18 जिलों में बनेंगे आधुनिक दफ्तर क्या बदलेगी प्रदेश की राजनीति की तस्वीर.

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के 18 जिलों में नवीनतम और आधुनिक जिला कार्यालय बनाने जा रही है। इन सभी कार्यालयों को एक साल में बनाया जाएगा। इन कार्यालयों को भाजपा के स्थापना दिवस 6 अप्रैल को सभी 18 जिलों में एक साथ भूमिपूजन किया जाएगा। पार्टी इस कार्यक्रम को व्यापक रूप से आयोजित करने वाली है। प्रत्येक जिला कार्यालय के निर्माण पर पार्टी लगभग डेढ़ से ढाई करोड़ रुपये खर्च करेगी। इन भवनों में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि संगठनात्मक कामकाज बेहतर ढंग से हो सके।

इन नए कार्यालयों का निर्माण 8000 से 12000 वर्गफीट की जमीन पर होगा। छोटे जिलों में थोड़े छोटे भवन बनाए जाएंगे, जबकि बड़े जिलों में बड़े भवन बनाए जाएंगे।

हर जिला कार्यालय में मीटिंग हॉल, कॉन्फ्रेंस रूम, डिजिटल सुविधा, कंप्यूटर कक्ष और कर्मचारियों के बैठने की जगह होगी। कुछ जगहों पर कमरे भी बनाए जाएंगे। पार्टी ने फैसला किया है कि सभी कार्यालयों का निर्माण एक वर्ष के भीतर पूरा होगा, ताकि वे 2027 तक काम कर सकें।

सीधी, शहडोल, अशोकनगर, नीमच, मंदसौर, सिवनी, छिंदवाड़ा, पन्ना, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, उमरिया, अनूपपुर, डिंडोरी, बालाघाट, सिंगरौली और आगर-मालवा प्रदेश के कई जिलों में नए कार्यालय बनाए जाएंगे।