मध्य प्रदेश में कोरोना के साथ ब्लैक फंगस का भी खतरा, अलर्ट पर शिवराज सरकार..

Author Picture
By Sharma Published On: May 12, 2021
CM SHIVRAJ

भोपाल | मध्यप्रदेश में ब्लैक फंगस इंफेक्शन के मामले सामने आए हैं। जिसे लेकर सरकार की चिंता बढ़ गई है। वहीं आज चिकित्सा शिक्षा मंत्री वि​श्वास सारंग अमेरिकी विशेषज्ञों से चर्चा करेंगे। मंत्री इंफेक्शन रोकने के लिए अमेरिकी डॉक्टर्स से सलाह लेंगे।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ब्लैक फंगस इंफेक्शन को रोकने पर चर्चा होगी। इस चर्चा में हमीदिया अस्पताल के डॉक्टर्स की टीम भी मौजूद रहेंगे।बता दें कि प्रदेश में इंफेक्शन के एक्टिव मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। कुछ मरीजों की सर्जरी कर इंफेक्टेड अंगों को निकाला गया।