बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की मां का निधन, लंबे समय से चल रही थीं बीमार

Author Picture
By Sharma Published On: September 8, 2021
akshay kumar leela bhatiya

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का मुंबई में निधन हो गया है। इसकी जानकारी खुद अक्षय ने ट्वीट करके दी है। अभिनेता अक्षय कुमार ने ट्वीट कर लिखा कि वह मेरी सबकुछ थी। आज मैं बहुत दर्द में हूं, ये दर्द असहनीय है। आज सुबह उनका निधन हो गया। वह इस दुनिया को छोड़कर अब दूसरी दुनिया में पापा से फिर मिल गईं।

दरअसल अक्षय कुमार कुछ हफ्तों से यूके में फिल्म सिंडरेला की शूटिंग कर रहे थे। मां के आईसीयू में पहुंचने की खबर पर वह इंडिया वापस आए थे। अक्षय की मां अस्पताल में थी, तो उन्होंने लोगों से उनके लिए प्रार्थना करने को कहा था। अक्षय ने लिखा था, मेरी मां की सेहत के लिए आपकी फिक्र ने दिल को छू लिया। मेरे और परिवार के लिए यह बहुत कठिन वक्त है। आप सबकी हर प्रार्थना बहुत मददगार होगी।

ये भी पढ़े :-  Ganesh Chaturthi Muhurat 2021: गणेश चतुर्थी के ख़ास मुहूर्त, देखे ख़रीदारी किस योंग में रहेगी शुभ

आपको बता दें कि अरुणा भाटिया की उम्र 78 साल के करीब थी और कुछ साल पहले उनके घुटनों की सर्जरी हुई थी। अरुणा भाटिया फिल्म प्रोड्यूसर रह चुकी हैं और उन्होंने कई फिल्मों को प्रोड्यूस किया है। जिनमें हॉलीडे, नाम शबाना और रुस्तम है। वही अक्षय के पिता का बहुत पहले ही निधन हो चुका है। उनके परिवार में उनकी एक बहन भी हैं, जो लाइमलाइट से दूर रहती हैं।