ब्रिटेन के शख्स को 40 कुत्तों से रेप के आरोप में 10 साल की सजा

Author Picture
By Sharma Published On: August 10, 2024

लंदन: ब्रिटेन में एक जूलॉजिस्ट एडम ब्रिटन को 40 से अधिक कुत्तों के साथ रेप करने के आरोप में 10 साल की सजा सुनाई गई है। 53 वर्षीय एडम ब्रिटन, जो मगरमच्छों के विशेषज्ञ के रूप में जाना जाता है, ने पशु क्रूरता से जुड़े 56 आरोपों को स्वीकार किया है।

सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के दौरान खुलासा हुआ कि एडम ने जानवरों पर अत्याचार करते हुए वीडियो भी बनाए और उन्हें फेक नाम से इंटरनेट पर अपलोड किया। अदालत में यह भी सामने आया कि वह जानवरों को उनके मरने तक अत्याचार करता था।

सरकारी वकील ने बताया कि एडम को 2014 से कुत्तों के साथ यौन संबंध बनाने की आदत थी। जस्टिस माइकल ग्रांट ने मामले की क्रूरता को देखते हुए कोर्ट रूम में मौजूद लोगों और सुरक्षा कर्मचारियों को बाहर भेजने का आदेश दिया, और उसके बाद आगे की कार्यवाही शुरू की।

एडम ने कुत्तों तक पहुंच बनाने के लिए एक ऑनलाइन मार्केट प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया, जिससे वह डार्विन क्षेत्र में कुत्तों के मालिकों को निशाना बनाता था। विशेष रूप से, उसने उन लोगों को निशाना बनाया जो अपने कुत्तों के लिए नया घर खोज रहे थे।

एडम ब्रिटन की परवरिश ब्रिटेन के वेस्ट वॉर्कशायर में हुई थी। पेशेवर जीवन में, उसने बीबीसी और नेशनल जियोग्राफिक के साथ काम किया है और उत्तरी ऑस्ट्रेलिया की चार्ल्स डार्विन यूनिवर्सिटी में कई सालों तक अकादमिक पद पर कार्य किया। एडम को फरवरी 2022 में गिरफ्तार किया गया था।