डिवाइडर पर चढ़कर पलटी कार चार लाेग घायल एक की मौत 

Author Picture
By Sharma Published On: April 21, 2021

ग्वालियर शहर विकास प्राधिकरण(जीडीए) के दफ्तर के सामने मंगलवार की रात सेवानगर की तरफ से तेज गति से आई एक कार पलट गई। कार में सवार दो बच्चे सहित चार लोग सवार थे। कार में फंसे घायलों को मौके पर मौजूद लोगों ने निकाला और नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया। हादसे में एक 12 साल की बच्ची की मौत की सूचना है,

लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस आधी रात को घायलों को तलाशने के लिए ओपोलो व आसपास के हास्पिटल में पहुंची। अपोलो अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को बताया कि घायलों को लेकर कुछ लोग आए थे। युवक के सिर में गंभीर चोट थी। यहां से तत्काल ले गए। पड़ाव थाना प्रभारी विवेक अष्ठाना ने बताया कि हादसे में घायल हुए लोगों को तलाश किया जा रहा है। कैजुअल्टी से लेकर निजी अस्पताल में उनको तलाश लिया है, लेकिन कुछ पता नहीं चला है।