मध्यप्रदेश में नाइट कर्फ्यू के समय में हुआ बदलाव, जारी हुए निर्देश

Author Picture
By Sharma Published On: July 2, 2021
भोपालः मध्यप्रदेश में कोरोना को रोकने के लिए अब नगरीय क्षेत्रों में रात्रिकालीन कर्फ्यू रात्रि 11 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगा। राज्य के गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा ने आज इस संबंध में सभी जिला कलेक्टरों को आदेश जारी कर दिए हैं।
इसमें कहा गया है कि प्रदेश के सभी नगरीय क्षेत्रों में रात्रिकालीन कर्फ्यू रात्रि 11 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगा और यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। इससे पहले रात्रिकालीन कर्फ्यू रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक था।