मुख्यमंत्री शिवराज आज करेंगे कोरोना को लेकर समीक्षा बैठक 

Author Picture
By Sharma Published On: April 16, 2021

भोपाल | मध्यप्रदेश। कोरोना के रोकथाम को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज समीक्षा बैठक करेंगे। सीएम हाउस में मुख्यमंत्री दोपहर 3 बजे कोरोना के रोकथाम को लेकर बैठक लेंगे।

इसके बाद शाम 4 बजे कोरोना की समीक्षा करेंगे। वहीं शाम 6:30 बजे छतरपुर के नर्मदा हॉस्पिटल का वर्चुअल शुभारंभ करेेंगे। कोरोना पर सीएम शिवराज वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए चर्चा करेंगे।

बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने संकल्प के तहत आज भी स्मार्ट सिटी पार्क में पौधारोपण करेंगे। सुबह 10:35 बजे स्मार्ट सिटी पार्क में सीएम शिवराज पौधारोपण करेंगे।