बरगी क्रूज हादसे पर CM Mohan Yadav ने कई अधिकारियों पर गिरी गाज

Author Picture
By Input Published On: May 2, 2026
बरगी क्रूज हादसे पर CM Mohan Yadav ने कई अधिकारियों पर गिरी गाज

जबलपुर के बरगी जलाशय में हुए क्रूज हादसे को लेकर मध्य प्रदेश के CM Mohan Yadav ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि इस दुखद घटना में जिन लोगों की लापरवाही सामने आई है, उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की गई है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार इस मामले को बेहद गंभीरता से ले रही है और किसी भी स्तर पर लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

क्रूज संचालन से जुड़े कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद क्रूज संचालन से जुड़े कई कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है। हादसे के लिए जिम्मेदार पाए गए क्रूज पायलट महेश पटेल, हेल्पर छोटेलाल गोंड और टिकट काउंटर इंचार्ज (एफओए) बृजेंद्र की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं। इसके अलावा होटल मैकएल रिसॉर्ट एंड बोट क्लब बरगी के मैनेजर सुनील मरावी को भी कर्तव्य में लापरवाही के चलते निलंबित कर दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद पर्यटन और जल परिवहन से जुड़े विभागों में भी हलचल देखी जा रही है।

उच्च अधिकारियों पर भी गिरी गाज, जांच के आदेश

इस मामले में केवल निचले स्तर के कर्मचारियों पर ही नहीं बल्कि उच्च अधिकारियों पर भी कार्रवाई की गई है। क्षेत्रीय प्रबंधक संजय मल्होत्रा को तत्काल प्रभाव से मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। सरकार का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि जिम्मेदारी तय करने में किसी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

पीड़ित परिवारों को मदद का भरोसा, सरकार ने जताया शोक

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद दुखद और पीड़ादायक है। सरकार इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता दी जाएगी और भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।