CM शिवराज बड़ा ऐलान, चयनित शिक्षकों जल्द मिलेगी नियुक्ति

Author Picture
By Sharma Published On: September 16, 2021
V

अलीराजपुर। मध्य प्रदेश में तीन साल से अपनी नियुक्ति का इंतजार कर रहे चयनित शिक्षकों के लिए खुशखबरी है। अब अगले महीने तक शिक्षकों की नियुक्ति हो जाएगी। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की है। बुधवार को अलीराजपुर में जनदर्शन यात्रा करने पहुंचे सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि अगले महीने तक 30 हजार चयनित शिक्षकों की नियुक्ति हो जाएगी।

दरअसल प्रदेश के करीब 30 हजार चयनित शिक्षकों को नियुक्ति नहीं दी गई है। इन शिक्षकों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन हो चुका है। इसको लेकर शिक्षकों द्वारा कई बार प्रदर्शन भी किया जा चुका है। चयनित शिक्षकों ने बीते दिनों भाजपा मुख्यालय के सामने भी प्रदर्शन किया था। करीब तीन साल से अपनी नियुक्ति का इंतजार कर रहे चयनित शिक्षकों के लिए यह खुशी की खबर है।