CM शिवराज ने दी खजुराहो को कन्वेंशन सेंटर को ये बड़ी सौगात 

Author Picture
By Sharma Published On: March 26, 2021

खजुराहो। CM शिवराज सिंह चौहान छत्रसाल कन्वेंशन सेंटर पहुंचे हैं।  CM शिवराज सिंह चौहान ने छत्रसाल कन्वेंशन सेंटर का  लोकार्पण किया है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटैल, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा,टीकमगढ़ सांसद वीरेंद्र कुमार कार्यक्रम में मौजूद रहे।

सीएम ने खजुराहो को  कन्वेंशन सेंटर की सौगात दी है। खजुराहो में 8.38 एकड़ में कन्वेंशन सेंटर बना है।  खजुराहो में 50 करोड़ रुपए की लागत से अत्याधुनिक कन्वेंशन सेंटर बनाया गया है। कन्वेंशन सेंटर के लिए 3.30 एकड़ में  पार्किंग बनाई गई है।