CM शिवराज ने पत्रकारों को लेकर कियाा बड़ा ऐलान,जान जोखिम में डालकर कर रहे काम

Author Picture
By Sharma Published On: May 3, 2021

भोपाल| मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज पत्रकारों को लेकर बड़ा ऐलान कियाा है। सीएम ने ऐलान किया है कि कोरोना काल में अधिमान्यता प्राप्त पत्रकारों फ्रंट लाइन वर्कर की कैटेगरी में रखा जाएगा।

सीएम शिवराज ने कहा कि कोविड काल में पत्रकार साथी जान जोखिम में डालकर काम कर रहे है। हमने अधिमान्यता प्राप्त पत्रकारों को फ्रंट लाइन वर्कर घोषित करने का फैसला किया है।

बता दें ​कि लंबे समय से पत्रकारों को भी फ्रंट लाइन वर्कर घोषित करने की मांग उठ रही थी। विपक्ष ने भी पत्रकारों को फ्रंट लाइन वर्कर की सूची में शामिल करने की मांग की गई थी। वहीं आज सीएम शिवराज ने पत्रकारों को फ्रंट लाइन वर्कर घोषित कर दिया।