सीएम शिवराज ने आदिवासियों के संग बजाया ढोल

Author Picture
By Sharma Published On: June 27, 2022

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जहां जाते हैं, वहां के लोगों को रिझाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। उनका फोकस आदिवासी वर्ग पर ज्यादा दिखता है। यही कारण है कि वो अक्सर आदिवासी रंग में रंगे नजर आते हैं। रविवार को भी गुना पहुंचे शिवराज का यही रूप नजर आया। शिवराज ढोल-मांदल की थाप पर जमकर थिरके, साथ ही कुर्राट भी मारी। जनजातीय समाज के लोगों ने सीएम को जनजातीय मुकुट भी पहनाया।

भोपाल। सीएम शिवराज रविवार को गुना में लक्ष्मीगंज में बीजेपी के पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे थे। दरअसल, नगरीय निकाय चुनाव में प्रचार की जिम्मेदारी सीएम शिवराज ने संभाल रखी है। वे नगर निगमों व नगर पालिका क्षेत्रों में प्रचार करने जा रहे हैं। यहां सीएम शिवराज को शासकीय योजनाओं के हितग्राही रतनलाल ने चप्पल दी और ईसाक खान ने टोपी दी।भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले NDA की ओर से द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया है। इसे लेकर 23 जून को BJP के प्रदेश कार्यालय भोपाल में जश्न मनाया गया। इस दौरान भी सीएम शिवराज खूब नाचे। उनके हाथों में द्रौपदी मुर्मू की तस्वीर भी थी।

बीते महीने सीएम शिवराज कांग्रेस विधायक हीरालाल अलावा की शादी में शामिल होने धार के मनावर पहुंचे थे। यहां वह थिरकते नजर आए थे। हाथ में तीर-कमान थामकर सीएम शिवराज ढोल और मांदल की थाप पर झूमते दिखे थे।तीन माह पहले मार्च में सीएम शिवराज सिंह झाबुआ के थांदला पहुंचे थे। जहां वो भगोरिया और आदिवासी संस्कृति के रंग में रंगे नजर आए थे। यहां उनके साथ उनकी पत्नी साधना सिंह भी मौजूद रही थीं। यहां ढोल और मांदल के साथ गेर निकली। जिसमें सीएम कई बार वाहन से उतरकर ढोल मांदल की थाप पर थिरकते नजर आए थे।