CM शिवराज ने मंच पर बहनों को भेंट की बड़ी राखी

Author Picture
By Sharma Published On: April 13, 2023

बड़वानी। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान गुरुवार दोपहर करीब 1.45 बजे हेलिकाप्टर से निवाली के हेलीपैड पर उतरे। यहां से वे सीधे निवाली में आयोजित लाड़ली बहना सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे। यहां मंच पर पहुंचते ही उनका लाड़ली बहनों ने स्वागत किया। बहनों द्वारा बनाई गई विशेष बड़ी राखी उन्हें भेंट की गई।

 

वहीं निवाली में मंच से मुख्यमंत्री ने एक विशेष गाना गाते हुए अपने संबोधन की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने गाना गाया फूलों का तारों का सबका कहना है, लाखों हजारों में ये मेरी बहना है….। इस गाने से बहनों को रिझाया। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि पहले बेटियाें के साथ भेदभाव होता था लेकिन आज बेटियों को पूरा सम्मान दिया जा रहा है। आज बेटी नहीं बचाओगे तो बहू कहां से लाओगे।

 

 

मंच के सामने हजारों लाड़ली बहनों ने प्रदेश के मुखिया व अपने भाई के लिए करतल ध्वनि कर स्वागत किया। ग्राम बोरलाय की दिशा आजीविका समूह द्वारा विशेष राखी भेंट की गई। समूह की अध्यक्ष योगिता राजेश पाटीदार के अनुसार करीब 211 फीट लंबी रेशम की डोर को इस विशेष राखी की मुख्यमंत्री ने सराहना की। वहीं मुख्यमंत्री को तीर कमान और साफा भी भेंट किया गया। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व नेताओं ने मंच पर मुख्यमंत्री को विविध मांगों से जुड़े पत्र भी सौंपे।