राहुल गाँधी के ट्वीट पर CM शिवराज का पलटवार कहा – अज्ञानता समाप्त करने वाली वैक्सीन नहीं बनी

Author Picture
By Sharma Published On: July 2, 2021
congress bjp rahul gandhi cm shivraj

भोपाल : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी  के एक ट्वीट के बाद कई राज्यों में इस ट्वीट का विरोध होने लगा है। राहुल गांधी ने ट्वीट में लिखा है कि जुलाई आ गई है, वैक्सीन नहीं आई। इस ट्वीट के बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी पलटवार किया है।

कई राज्यों के भाजपा नेता राहुल गांधी पर हमलावर हो गई है। गौरतलब है कि देश में वैक्सीनेशन चल रहा है, मध्यप्रदेश भी देश में वैक्सीनेशन के मामले में दूसरी बार नंबर वन आ आ गया है। ऐसी स्थिति में BJP को कांग्रेस का जवाब देने का मौका मिल गया।

इसी सिलसिले में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी पलटवार किया है। चौहान ने कहा है कि अज्ञान को समाप्त करने के लिए वैक्सीन का कोई डोज तो होता नहीं है, सभी देख रहे हैं कि देश में रोज कितनी वैक्सीन लग रही हैं। उसके बाद भी अगर ऐसी बात करते हैं तो अज्ञानता के अलावा कुछ नहीं है।