CM शिवराज ने PM मोदी से की फोन पर चर्चा, कोरोना को लेकर कही ये बड़ी बात

Author Picture
By Sharma Published On: May 8, 2021

भोपाल। CM शिवराज सिंह चौहान ने की PM मोदी से फोन पर चर्चा की है। प्रदेश में कोरोना की वर्तमान स्थिति से PM नरेंद्र मोदी को अवगत कराया है।CM शिवराज सिंह चौहान ने पीएम मोदी को प्रदेश में लगातार घट रहे पॉजिटिविटी रेट से अवगत कराया है। CM शिवराज ने प्रधानमंत्री मोदी को बढ़ रहे रिकवरी रेट की जानकारी दी है।

प्रदेश सरकार द्वारा किए गए प्रयासों को PM मोदी के साथ साझा किया है। किल कोरोना अभियान, कोरोना कर्फ्यू, कोरोना वालंटियर्स, योग से निरोग अभियान की जानकारी दी है। आइसोलेशन सेंटर, प्रदेश में बने कोविड केयर सेंटर, की भी जानकारी दी है।रेमडेसिविर इंजेक्शन और ऑक्सीजन की उपलब्धता पर पीएम और सीएम के बीच चर्चा हुई। आपूर्ति और प्रदेश में बनाए जा रहे नए ऑक्सीजन प्लांट्स की विस्तार से चर्चा की गई है। पीएम मोदी ने सरकार के प्रयास पर संतोष व्यक्त करते हुए मदद का आश्वासन दिया है।

lazy loader image