कोरोना को लेकर प्रदेशभर के कलेक्टर, कमिश्नर, CMHO,के साथ सीएम शिवराज करेंगे समीक्षा बैठक

Author Picture
By Sharma Published On: March 31, 2021
CM Shivraj

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर की रफ्तार लगातार बढ़ने से सरकार चिंतित है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को देर शाम कोरोना के वर्तमान हालातों की समीक्षा बैठक की। मंत्रालय में शाम 6:30 बजे शुरु हुई ये बैठक रात 10 बजे तक चली। हालांकि इसमें कोई निर्णय नहीं हो पाया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वो बुधवार को दोपहर 12 बजे एक बार फिर सभी जिलों के कलेक्टरों, कमिश्नरों के अलावा मेडिकल कॉलेजों के डीन और सीएमएचओ से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए बात करेंगे। इसके बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी।

सूत्रों ने बताया कि बैठक में सुझाव दिया गया कि कोरोना को कंट्राेल करने के लिए 12 घंटे का बंद रखा जाए। यानी दुकानें खासकर बाजार शाम 6 से सुबह 6 बजे तक बंद रहें। हालांकि इस पर कोई निर्णय नहीं हो पाया है। फिलहाल रात 9 से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू रहता है। बैठक में आगामी अप्रैल और मई में होने वाली परीक्षाओं को लेकर भी लंबी चर्चा हुई। सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सभी कलेक्टरों, स्वास्थ्य अधिकारियों को अस्पतालों में व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए हैं।