सीएम शिवराज का दतिया दौरा इस दिन , वैक्सीनेशन महाअभियान का करेंगे शुभारंभ

Author Picture
By Sharma Published On: June 20, 2021

दतिया : मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 21 जून को जिले के प्रवास पर रहेंगे। सीएम चौहान ग्राम परासरी में प्रदेश में शुरू हो रहे कोविड वैक्सीनेशन महाअभियान की शुरूआत करेंगे। इसके बाद उनाव बालाजी में पहूज नदी पर 10 करोड़ की लागत से बन रहे रपटे के भूमि पूजन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

फिर दतिया शहर में श्री पीतांबरा माई के दरबार में जाकर पूजा अर्चना करेंगे। यह जानकारी गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दी। उन्होने बताया कि सीएम सरकारी प्लेन से हवाई पट्‌टी पर उतरेंगे। हवाई पट्‌टी से सड़क मार्ग से ग्राम परासरी पहुंचेंगे। वहां पर वैक्सीनेशन महा अभियान का शुभारंभ करेंगे।