सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ हुए कोरोना पॉजिटिव ट्वीट कर दी जानकारी

Author Picture
By Sharma Published On: April 14, 2021

लखनऊ | उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने कोविड की जांच कराई और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं सेल्फ आइसोलेशन में हूं और चिकित्सकों के परामर्श का पूर्णतः पालन कर रहा हूं। सभी कार्य वर्चुअली संपादित कर रहा हूं।

बता दें कि कल ही कोरोना वायरस का प्रकोप यूपी के सीएम ऑफिस तक पहुंच गया था. इसी वजह से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद को आइसोलेट कर लिया था. उनके कार्यालय के कुछ अधिकारी कोरोना से संक्रमित पाए गए थे|

योगी ने ट्विटर के माध्यम से कल यह जानकारी दी थी. उन्होंने ट्वीट किया था कि ”मेरे कार्यालय के कुछ अधिकारी कोरोना से संक्रमित हुए हैं. यह अधिकारी मेरे संपर्क में रहे हैं, अतः मैंने एहतियातन अपने को आइसोलेट कर लिया है और सभी कार्य वर्चुअली प्रारम्भ कर रहा हूं |