इस जिले में शीतलहर का अलर्ट,तापमान इतने डिग्री पर आया

Author Picture
By Sharma Published On: January 29, 2022

ग्वालियर।जम्मू कश्मीर से आ रहीं बर्फीली हवाओं से रात में हाड़ कंपाने वाली ठंड होने लगी है। शनिवार को शहर शीतलहर की चपेट में रहा है। न्यूनतम तापमान भी 4 डिसे रिकार्ड हुआ। ठंड से हाथ व पैर सुन्न पड़ रहे थे। जिससे शरीर में गलन का अहसास सताने लगा था। कोहरा व बादल नहीं आने से दिन में सर्दी से राहत रहेगी और तेज धूप निकलेगी। इससे दिन में कोल्ड से राहत रहेगी। 5 जनवरी के बाद अब शहर पूरे 12 घंटे तक सूरज के दर्शन करेगा। तेज धूप होने से उत्तरी हवा ज्यादा असर नहीं दिखा सकेंगी।

जम्मू कश्मीर में अभी पश्चिमी विक्षाेभ नहीं पहुंचा है, जिसके चलते तेज गति से उत्तरी हवाएं आ रही हैं। यह हवा बर्फीली ठंडक लेकर आ रही हैं। हवा की गति 4 से 6 किमी प्रतिघंटा रही। आसमान साफ रहने से रात में ठंड बढ़ गई है। बर्फीली हवा से चुभन बढ़ गई है। रात में ठंड बढ़ने से लाेगाें काे ठिठुरन का अहसास हुआ।

जम्मू कश्मीर में 29 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इस पश्चिमी विक्षोभ के कारण हवा का रुख बदलना शुरू हो जाएगा। बर्फीली हवा के थमने के बाद ठंड से राहत मिलना शुरू हो जाएगी। 31 जनवरी तक शहर को कड़ाके की ठंड से राहत की उम्मीद है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण फरवरी में शहर में बादल छा सकते है, जिससे रात का तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच सकता है। दिन में भी ठंड सामान्य रह सकती है।