MP में कॉलेज हुए अनलॉक, इन नियमों के साथ मिलेगी अनुमति

Author Picture
By Sharma Published On: September 15, 2021

भोपाल। मध्यप्रदेश में आज से कॉलेज अनलॉक हो चुके हैं। प्रदेश भर के छात्र-छात्राएं डेढ़ साल बाद आज कॉलेज जा रहे हैं। उच्च शिक्षा विभाग की निर्देश के बाद सिर्फ 50 फ़ीसदी छात्र छात्राओं की मौजूदगी में ही क्लास शुरू की जा सकेगी। इसको लेकर वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट दिखाने के बाद ही छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जा रहा है। उच्च शिक्षा विभाग ने सभी कॉलेजों में कोरोना गाइडलाइंस का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। कॉलेज में मास्क, सेनेटाइजेशन सहित कोरोना गाइड लाइन का पालन अनिवार्य होगा।

दरअसल प्रदेश भर में सभी कॉलेजों में कक्षाओं को लेकर सारी तैयारियां पहले ही पूरी हो चुकी थी। कॉलेजों में छात्र-छात्राओं के प्रवेश के लिए माता-पिता की लिखित सहमति अनिवार्य रहेगी। कॉलेज आने वाले पूरे स्टाफ और छात्र छात्राओं सभी को कोरोना का कड़ाई से पालन कर और मास्क पहनना जरूरी होगा। ऑफलाइन कक्षाओं के साथ ही ऑनलाइन क्लासेस की व्यवस्था भी की गई है। जो स्टूडेंट्स नहीं आना चाहें वो ऑनलाइन क्लासेस अटेंड कर सकते हैं। इसका टाइम टेबल जल्दी ही जारी किया जाएगा।