CONGRESS जिला अध्यक्ष को मिली जान से मारने की धमकी , ये कही बात

Author Picture
By Sharma Published On: December 12, 2020
Congress MLA

राजिमः गरियाबंद जिला कांग्रेस अध्यक्ष को फोन पर धमकी मिलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि अज्ञात शख्स ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी है। मामले को लेकर जिला अध्यक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

मिली जानकारी के अनुसार गरियाबंद जिला अध्यक्ष भावसिंह साहू को शुक्रवार को अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन उठाते ही फोन करने वाले शख्स उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगा। फिलहाल मामले में भावसिंह साहू की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है।

 

Daily Update के लिए अभी डाउनलोड करे : MP samachar का मोबाइल एप