चुनाव से पहले कांग्रेस ने बनाए 15 महासचिव और 50 सचिव

Author Picture
By Sharma Published On: June 17, 2023

भोपाल । मध्‍य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस ने संगठन का विस्तार किया है। संगठन के विस्‍तार में क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए प्रदेश इकाई में 15 महासचिव और 50 सचिव बनाए गए हैं।

मध्‍य प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष डा. विक्रांत भूरिया ने यह जानकारी दी। भूरिया ने बताया कि 16 पदाधिकारियों को पदोन्नत किया गया है। इसमें ग्वालियर के कुलदीप शर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

मध्‍य प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि नरसिंहपुर की मोना कौरव, विदिशा के शिवेंद्र प्रताप सिंह, शहडोल के सौरव सिंह बुंदेला, सागर के प्रशांत पाराशर, देवास के अकरम खान, टीकमगढ़ के शाश्वत सिंह बुंदेला, सीधी के प्रकाश परिहार, रतलाम के किशन सिंगार, जबलपुर के रिजवान अली, भोपाल के विमल बाथम और गौरव सिंह चौहान, सीहोर के विजेंद्र उइके, सिवनी के अंकित सिंह ठाकुर, रायसेन के परेश नागर और ग्वालियर के मुनेंद्र यादव को प्रदेश महासचिव बनाया गया है। इसी तरह अन्य जिलों से 50 सचिव बनाए गए हैं।