कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी कोरोना संक्रमित ट्वीट कर दी जानकारी 

Author Picture
By Sharma Published On: April 18, 2021

इंदौर | मध्यप्रदेश के राऊ विधानसभा के कांग्रेसी विधायक जीतू पटवारी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रविवार को उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी और उनके साथ संपर्क में आए लोगों को जांच करने की सलाह भी दी।

तीन दिन पहले बुखार और खांसी होने पर जीतू पटवारी ने जांच के लिए अपना सैंपल दिया था और होम आइसोलेट हो गए थे। इस कारण वे दो दिन से विधायक संजय शुक्ला के साथ अस्पताल के दौरों में भी नजर नहीं आ रहे थे।