कांग्रेस विधायक कलावती भूरिया का कोरोना से निधन 14 दिन से चल रहा था इलाज  

Author Picture
By Sharma Published On: April 24, 2021

इंदौर: मध्य प्रदेश की कांग्रेस विधायक कलावती भूरिया  का कोरोना के चलते निधन हो गया है. उन्होंने शनिवार तड़के यहां के एक निजी अस्पताल में आखिरी सांस ली नसभा में अलीराजपुर जिले के जोबट क्षेत्र की नुमाइंदगी करती थीं. बता दें कि प्रदेश में कोरोना बेकाबू हो गया है. तमाम प्रयासों के बावजूद संक्रमण की रफ्तार थम नहीं रही है. सरकार ने राजधानी भोपाल और इंदौर सहित कुछ क्षेत्रों में कोरोना कर्फ्यू भी लगाया हुआ है. इसके बावजूद हालात सुधरते दिखाई नहीं दे रहे हैं.