कांग्रेस सांसद ने ‘वंदे भारत’ उड़ान का अधिक किराया वसूले जाने का लगाया आरोप

Author Picture
By Sharma Published On: November 18, 2020
gurjeet singh aujla

कांग्रेस के सांसद गुरजीत सिंह औजला ने एअर इंडिया पर वंदे भारत मिशन के तहत संचालित उड़ानों के लिए अधिक किराया वसूलने और कदाचार का आरोप लगाते हुए सोमवार को कहा कि जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

 

नागर विमानन मंत्री हरदीप पुरी को लिखे पत्र में औजला ने कहा कि पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए मंत्री इस मामले में दखल दें। उन्होंने कहा, ‘‘वंदे भारत मिशन के तहत उड़ानों का संचालन विदेश में फंसे भारतीय नागरिकों की मदद के लिए शुरू किया गया था, लेकिन यह एयरलाइन के लिए पैसे बनाने का माध्यम बन गईं। 


इस तरह का कदाचार संगठन के भीतर की मिलीभगत के बिना नहीं हो सकता। ” कांग्रेस सांसद ने आस्ट्रलिया, न्यूजीलैंड और कनाडा में मौजूद पंजाब के कई यात्रियों की शिकायतों का हवाला भी दिया।  

Daily Update के लिए अभी डाउनलोड करे : MP samachar का मोबाइल एप