पोट्रोलियम पदार्थ के खिलाफ कांग्रेस करेगी सर्वव्यापी आंदोलन

Author Picture
By Sharma Published On: June 10, 2021
Petrol-diesel prices rising, O common man upset

जबलपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी से प्राप्त परिपत्र अनुसार शहर जिला कांग्रेस के द्वारा 11 जून को दोपहर 12 बजे शहर के सभी पेट्रोल पम्पों के सामने पेट्रोलियम पदार्थों में हो रही निरंतर मूल्य वृद्धि, अभूतपूर्व आर्थिक मंदी,व्यापक बेरोजगारी,भत्तों पर कटौती,खत्म होती नौकरियां,आसमान छूती महंगाई जैसे मुद्दों पर सांकेतिक जन अभियान के माध्यम से विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। अखिल भारतीय कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ के आदेशानुसार सभी जिला कांग्रेस कमेटियों को आह्वान किया है।

विरोध प्रदर्शन आंदोलन को कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता,सभी विधायक,पूर्व विधायक,नगर कांग्रेस कमेटी,सेवादल, महिला कांग्रेस,युवा कांग्रेस,एनएसयूआई एवं समस्त प्रकोष्ठ के पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्र के पेट्रोल पंप के समक्ष प्रदर्शन करेंगे। प्रदेश से प्राप्त परिपत्र शहर कांग्रेस कमेटी के द्वारा व्हाट्सएप पर सभी को प्रेषित किया जा चुका है। विरोध प्रदर्शन अलग-अलग जगह रखने की पार्टी की मूल मंशा यह है कि भीड़ एक जगह एकत्रित न हो, स्थानीय जिला एवं राज्य प्रशासनिक द्वारा निर्धारित कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन हो सके और सभी को पालन करना अनिवार्य है। अपने कार्यक्रमों की जानकारी से प्रदेश कांग्रेस को अवगत कराएं। शहर कांग्रेस कमेटी से प्रदर्शन की सूचीबद्ध जानकारी मांगी गई हैं।

शहर के उपनगरीय क्षेत्र गढ़ा अंतर्गत मदन महल के बरसाना मोहल्ले व गुलाटी पेट्रोल पंप के आसपास के इलाके में कोरोना वैक्सीन को लेकर जागरुकता प्रसारित की गई। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के संयोजक विवेक अवस्थी के द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। प्रिंस सलूजा,वरुण शर्मा,श्याम सोलंकी,जय दुबे,राहुल तिवारी सहित अन्य कांग्रेसजन का सहयोग मिल रहा है।