MP की हर विधानसभा क्षेत्र में सुंदरकांड-रूद्रअभिषेक का आयोजन करेगी कांग्रेस

Author Picture
By Sharma Published On: May 30, 2023

भोपाल। कर्नाटक के विधानसभा चुनावी घोषणा पत्र में कांग्रेस ने बजरंग दल को बैन करने का ऐलान किया, तो बीजेपी ने इसे चुनावी मुद्दा बना लिया। बीजेपी ने कांग्रेस को धर्म विरोधी और बजरंग बली का अपमान बताया। बावजूद कांग्रेस को अप्रत्याशित सफलता मिली। इसी के तहत मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस ने नया धार्मिक प्रयोग शुरू किया है। अब पार्टी सभी 230 विधानसभाओं में सुंदरकांड और रुद्राभिषेक कराएगी। इधर, बीजेपी ने इसे सीताहरण जैसी कोशिश बताया है।

 

ऋचा गोस्वामी ने कहा- हम सभी 230 विधानसभाओं में 108 सुंदरकांड के पाठ करवाएंगे। साथ में रुद्राभिषेक के आयोजन भी किए जाएंगे। जगह-जगह रासलीला, भागवत कथाएं करवाई जाएंगी। इसका उद्देश्य है कि कोई भी पार्टी धार्मिक नहीं होती। उस पार्टी में जो लोग हैं, वह धर्म का अनुसरण करते हैं। हर पार्टी में हर धर्म का व्यक्ति होती है। कांग्रेस में भी वैदिक सनातन धर्मावलंबी हैं।

 

ऋचा गोस्वामी के मुताबिक प्रकोष्ठ का उद्देश्य लोगों को सनातन धर्म का अनुसरण करने, उनका मार्गदर्शन करना है। धर्म आडंबर विहीन हो। इसमें अनुष्ठानों का विशेष ध्यान रखा जाए। इन सबको ध्यान में रखते हुए यह प्रकोष्ठ पिछले दो साल से कार्यरत है। हमने नारी सम्मान योजना की जिस दिन लॉन्चिंग थी। उसी दिन परासिया छिंदवाड़ा से इसकी शुरुआत कर

दी है।