जलेबी बनाते रह गए कांग्रेसी, हरियाणा चुनाव में भाजपा ने बनाई बढ़त

Author Picture
By Sharma Published On: October 8, 2024

भोपाल। हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की स्थिति कमजोर है. हालांकि मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर जलेबी बनाई। जब एमपी में जलेबी बन रही थी तब हरियाणा में कांग्रेस हार की तरफ बढ़ रही है.

राहुल गांधी का जलेबी वाला बयान

दरअसल हरियाणा के गोहाना में चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने जलेबियों की तारीफ करते हुए कहा था कि जलेबी फैक्ट्री में बनती है। उनके इस बयान ने काफी चर्चा बटोरी थी, जिसके बाद भाजपा ने उन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि “जलेबी किसी फैक्ट्री में नहीं बनती।”

इस बीच, भाजपा प्रवक्ता नरेन्द्र सलूजा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जलेबी बनाते हुए एक वीडियो साझा किया। उन्होंने लिखा, “अपने नेता राहुल गांधी का मजाक उड़ाती, खुद जीतू पटवारी की मध्य प्रदेश कांग्रेस… देश भर में राहुल गांधी का जलेबी की फैक्ट्री के बयान को लेकर मजाक बन रहा है और खुद कांग्रेसी भी मजाक उड़ाने में पीछे नहीं हैं।”

हरियाणा विधानसभा चुनाव की मतगणना में पहले रुझानों में कांग्रेस की बढ़त के बाद, भाजपा ने तेजी से पकड़ बनाई। जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ी, कांग्रेस के नेताओं के चेहरे पर मायूसी छा गई।